लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में प्रदर्शन तेज, 300 लोग अरेस्ट, नए सुरक्षा कानून पर भड़के लोग, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2020 13:22 IST

Open in App
1 / 10
हांगकांग पुलिस ने नए सुरक्षा कानून के तहत पहले विरोध प्रदर्शन में लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया है। हांगकांग पुलिस ने चीन की सरकार द्वारा लागू नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का प्रयोग किया।
2 / 10
हांगकांग की स्वतंत्रता की मांग कर पोस्टर और झंडे दिखाने के लिए गिरफ्तार किया गया। ट्विटर पर पुलिस के बयान के मुताबिक, एक व्यक्ति को पुलिस ने शहर के काउजवे बे जिले से गिरफ्तार किया जिसके हाथ में हांग कांग की स्वतंत्रता का ध्वज था।
3 / 10
पुलिस ने प्रदर्शन कर रही भीड़ को कई बार चेतावनी दी थी कि वे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने बाद में ब्रिटिश झंडे वाला एक पोस्टर हाथ में उठाने और हांग कांग की स्वतंत्रता की अपील कर रही एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया।
4 / 10
पुलिस ने फेसबुक पर कहा कि उसने अवैध रूप से जमा होने, हथियार रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने समेत विभिन्न आरोपों में 180 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में और ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।
5 / 10
अर्ध स्वायत्त क्षेत्र में पिछले साल हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद चीन द्वारा लागू यह कानून मंगलवार को रात 11 बजे से प्रभावी हुआ। यह कानून अलगाववादी, विध्वंसक या आतंकवादी गतिविधियों को अवैध बनाने के साथ ही शहर के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को रोकता है।
6 / 10
इसके अनुसार, शहर की स्वतंत्रता की अपील करने वाले नारे लगाने या पोस्टर और झंडा लहराने जैसी अलगाववादी गतिविधियों में किसी व्यक्ति का हिस्सा लेना, कानून का उल्लंघन है, भले ही इस दौरान हिंसा हुई हो या नहीं। कानून का सबसे गंभीर अपराधी यानि जिसे अपराध का मुख्य षड्यंत्रकारी माना जाएगा, उसे अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।
7 / 10
कम गंभीर अपराध करने वालों को तीन साल तक की सजा मिल सकती है या कम समय के लिए हिरासत में रखा जा सकता है। हांगकांग की नेता कैरी लैम ने औपनिवेशिक ब्रिटेन से इस अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र को सौंपे जाने की वर्षगांठ पर बुधवार को अपने भाषण में इस नये सुरक्षा कानून को लागू किए जाने का पुरजोर समर्थन किया। 
8 / 10
अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने हांगकांग को “निगलने” की कोशिश की तो चुप नहीं बैठेगा। चीन ने एक दिन पहले ही कभी ब्रिटेन का क्षेत्र रहे हांगकांग में बेहद सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया है।
9 / 10
बेहद सख्त लहजे वाले एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि यह हांगकांग के लोगों के लिये दुखद दिन है और चीन को नए प्रतिरोधी उपायों को लेकर चेतावनी भी दी जिनमें क्षेत्र को रक्षा और दोहरे इस्तेमाल वाली प्रौद्योगिकी के निर्यात को खत्म किया जाना शामिल है।
10 / 10
हांगकांग में मंगलवार को अमल में आया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून स्थानीय और चीनी अधिकारियों की जांच, अभियोजन और असंतुष्टों को सजा देने की शक्तियों में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी करता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मंजूरी पा चुके इस कानून के तहत अलगाव, तोड़फोड़, आतंकवाद और विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत अपराध है।
टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्रदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट