लाइव न्यूज़ :

Gilgit-Baltistan: गिलगित-बाल्तिस्तान पर चीन ने कहा-कश्मीर पर रुख़ में कोई बदलाव नहीं, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 16:46 IST

Open in App
1 / 7
चीन ने कहा कि उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में गिलगित-बाल्तिस्तान को अस्थायी प्रांत का दर्जा देने के इस्लामाबाद के कदम को ‘‘देखा’’ है।
2 / 7
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार ने ‘‘पीओके के गिलगित-बाल्तिस्तान क्षेत्र को अस्थायी प्रांत का दर्जा देने’’ का निर्णय किया है।
3 / 7
खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत भारतीय क्षेत्र में किसी तरह के बदलाव की पाकिस्तान की कोशिश को ‘‘मजबूती से खारिज’’ करता है जो इस्लामाबाद के ‘‘अवैध और जबरन कब्जे’’ में है।
4 / 7
उन्होंने पाकिस्तान से ऐसे क्षेत्रों को तत्काल खाली करने को कहा। गिलगित-बाल्तिस्तान पर पाकिस्तान के फैसले और इसपर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘हमने संबंधित खबरें देखी हैं।’’
5 / 7
उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे पर चीन की स्थिति दृढ़ और स्पष्ट है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच इतिहास से जुड़ा मुद्दा है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों तथा द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप इसका शांतिपूर्ण और उचित तरीके से समाधान होना चाहिए।’’
6 / 7
यह पूछे जाने पर कि भारत द्वारा पिछले साल जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने पर चीन के विरोध और गिलगित-बाल्तिस्तान पर पाकिस्तान के कदम पर चीन का चुप्पी साधना क्या कश्मीर मुद्दे पर तटस्थ रहने के उसके दावे के विपरीत नहीं है, वेनबिन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वह कोई वैध बयान है। जो मैंने अभी कहा, कश्मीर मुद्दे पर चीन की स्थिति दृढ़ एवं स्थिर है।’’
7 / 7
उन्होंने यह भी दोहराया कि जिन देशों की रुचि है, वे 60 अरब डॉलर की लागत वाले चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से जुड़ सकते हैं। भारत सीपीईसी परियोजना का विरोध करता रहा है क्योंकि यह पीओके से होकर गुजरती है। 
टॅग्स :चीनपाकिस्तानदिल्लीइमरान खानशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्रजम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?