लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के दक्षिणी ओरेगन में भीषण आग, 35 लोगों की मौत, धुएं की चादर में लिपटा, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2020 14:44 IST

Open in App
1 / 8
अमेरिका के दक्षिणी ओरेगन में भीषण आग लगने से कई लोगों के लापता होने की खबर के बीच अधिकारियों ने बताया कि सप्ताहांत तक जंगल में लगी आग के कारण कैलिफोर्निया से लेकर वाशिंगटन तक कम से कम 35 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
2 / 8
अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बताया था कि ऐशलैंड क्षेत्र में जंगल में लगी आग के कारण करीब 50 लोग लापता हो सकते हैं। लेकिन जैक्सन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने शनिवार की देर रात बताया कि आग से चार लोगों की मौत हो गई है और इसके साथ ही लापता लोगों की संख्या अब कम है।
3 / 8
वहीं पिछले एक सप्ताह के भीतर ओरेगन में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोग लापता हैं और अभी मृतक संख्या बढ़ सकती है।
4 / 8
वहीं कैलिफोर्निया में 24 लोगों और वाशिंगटन में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इन सभी तीन राज्यों के डेमोक्रेटिक गवर्नर ने जलवायु परिवर्तन को इस भीषण आग के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
5 / 8
अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन में जंगल में लगी आग से लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। पूरा ‘वेस्ट कोस्ट’ शनिवार को धुएं की चादर में लिपट गया। इस आपदा के चलते लाखों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
6 / 8
कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन में आग से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। सबसे ज्यादा मौत कैलिफोर्निया और ओरेगन में हुई हैं। ओरेगन के आपातकाल प्रबंधन निदेशक ने कहा कि और शव पाए जाने की आशंका है। राज्य के फायर मार्शल ने खुद को अचानक प्रशासनिक अवकाश पर भेजे जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है।
7 / 8
धुएं के कारण घरों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। ओरेगन के पास पांच लाख लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। वायु प्रदूषण का स्तर इतना ऊपर पहले कभी नहीं गया। लोगों ने धुएं को रोकने के लिए दरवाजों के नीचे तौलिए लगाए हैं। कुछ ने घरों में भी एन95 मास्क लगाया हुआ है। कैलिफोर्निया में आग लगने की 28 बड़ी घटनाओं ने 4,375 वर्ग मील क्षेत्र को जला दिया है, और 16,000 अग्निशामक यंत्र आग की लपटों को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
8 / 8
कैलिफोर्निया के अग्निशमन विभाग के सहायक उपनिदेशक डैनियल बेर्लेंट ने कहा कि वाशिंगटन राज्य में जंगल में भीषण आग लगी है। अगस्त के मध्य में जंगल में आग लगने से कैलिफोर्निया में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को कैलिफोर्निया जाएंगे। राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन राज्य के गवर्नरों ने कहा है कि आग जलवायु परिवर्तन का परिणाम है। 
टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनसंयुक्त राष्ट्रवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट