Shocking! मरे हुए व्हेल के पेट से निकले हजारों प्लास्टिक के टुकड़े, देखें तस्वीरें

By धीरज पाल | Published: November 22, 2018 07:59 PM2018-11-22T19:59:04+5:302018-11-22T19:59:04+5:30

Next

इंडोनेशिया में एक चौकाने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, एक मरे हुए व्हेल के पेट से हजारों प्लास्टिक के टुकड़े निकाले गए हैं।

इसकी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले इस व्हेल का शव देखा गया। यह लगभग 31 फुट का बताया जा रहा है।

वहीं, शोधकर्ताओं ने बताया कि व्हेल के पेट में 5.9 किलोग्राम (13 पाउंड) कचरे में से 115 प्लास्टिक कप, चार प्लास्टिक की बोतलें, 25 प्लास्टिक बैग और 1,000 से अधिक प्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं।