कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दहशत, सोशल मीडिया पर बोले यूजर्स-2021 से यह उम्मीद नहीं थी!

By स्वाति सिंह | Published: January 5, 2021 07:49 PM2021-01-05T19:49:31+5:302021-01-05T19:49:31+5:30

Next

कोरोना वैक्सीन के आने पर राहत के बीच अब एक नया संकट गहराता दिखाई दे रहा है।

देश अभी कोरोना महामारी से उभरा भी नहीं है कि अब एक नया संकट खड़ा हो गया है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल तक बर्ड फ्लू से दहशत मच गई है जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है।

2021 से लोगों को उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन अभी तो कोविड-19 से निजात भी नहीं मिली थी कि देश के कई राज्य बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि एवियन इंफ्लूएंजा वायरस से होने वाली यह बीमारी सिर्फ पक्षी ही नहीं बल्कि इंसानों के लिए भी घातक है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर #BirdFlu ट्रेंड हो रहा है।

मीम्स और जोक्स के साथ लोग 2021 को भी कोस रहे हैं।