असल जिंदगी में जेठालाल से भी छोटे हैं चंपक चाचा, शादीशुदा पोपटलाल 3 बच्चों के पिता

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 2, 2021 09:26 AM2021-01-02T09:26:08+5:302021-01-02T09:26:08+5:30

Next

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में कोमल की भूमिका अंबिका रंजनकर निभा रही हैं, जो शो की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हुई हैं।

इस लोकप्रिय कार्यक्रम में अमित भट्ट ने चंपक चाचा की भूमिका निभाई है और वह वास्तविक जीवन में महज 48 साल के हैं। वह अपने बेटे जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी (52) से 4 साल छोटे हैं।

दयाबेन की भूमिका में दिशा वकानी को बहुत लोकप्रियता मिली। हालांकि फिलहाल वह एक्टिंग करियर से दूर हैं।

आत्माराम तुकाराम भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवल्कर की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

तारक मेहता की भूमिका मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा द्वारा निभाई गई है। वह इस शो के सूत्रधार हैं।

पोपटलाल भले ही अब तक शो में शादी नहीं कर सके हैं, लेकिन असल जिंदगी में श्याम पाठक तीन बच्चों के पिता हैं।

दिग्गज एक्टर दिलीप जोशी इस शो में जेठालाल की भूमिका निभाते हैं। दिलीप कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

माधवी की भूमिका में सोनाली जोशी को दर्शकों से खूब प्यार मिला है।