रुबीना दिलैक बर्थडे स्पेशल: छोटे पर्दे पर 'किन्नर बहू' किरदार ने दिलाई अलग पहचान, मना रही हैं 32वां जन्मदिन

By ललित कुमार | Published: August 26, 2019 07:09 AM2019-08-26T07:09:29+5:302019-08-26T07:09:29+5:30

Next

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था।

साल 2006 में रुबीना ने मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वो खिताब भी अपने नाम किया।

रुबीना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम साल 2008 में आए टीवी सीरियल 'छोटी बहू' से रखा, इस सीरियल में रुबीना की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

रुबीना 'सास बिना ससुराल', 'पुनर्विवाह', 'देवों के देव...महादेव', 'तू आशिकी' जैसे कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।

दर्शकों के बीच 'संस्कारी बहू' की इमेज से फेमस हुईं रुबीना असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और हॉट हैं।

रुबीना कई बार सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस का तड़का लगाकर फैंस को हैरान कर चुकी हैं।

रुबीना साल 2016 में 50 सेक्सिएस्ट एशियाई महिलाओं की लिस्ट में 11वें स्थान पर रही थीं।

इसके बाद साल 2017 में फिर इसी लिस्ट में उन्होंने 10वां स्थान प्राप्त किया था।

इन दिनों रुबीना टीवी सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के अहसास की' में अपना जलवा दिखा रही हैं।

इस सीरियल में रुबीना के 'किन्नर बहू' के किरदार को काफी किया जा रहा है।