हिना खान की इन चंद खूबसूरत तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

By ललित कुमार | Published: April 1, 2019 05:37 PM2019-04-01T17:37:55+5:302019-04-01T17:37:55+5:30

Next

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हिना खान एक बार फिर फैंस को अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से दीवाना बना रही हैं। हिना ने महज 4 घंटे पहले इंस्टा पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

हिना की इन सभी को अब तक 87 हजार से भी ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं। इससे पहले हिना का साड़ी अवतार भी फैंस को खूब पसंद आया था।

हिना इन दिनों टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में अपना जलवा बिखेर रही हैं।

इस सीरियल में हिना 'कोमोलिका' के निगेटिव किरदार में दिख रही हैं, उनका यह अंदाज दर्शक को काफी पसंद आ रहा है।

हिना अक्सर इस सीरियल की शूटिंग के बाद समय निकल कर इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के बीच अपने हुस्न की अदाओं का तड़का लगाती रहती हैं।

इससे पहले हिना टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

हिना टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं थी।