Bigg Boss 13: सलमान खान के गुस्से का शिकार बने पारस छाबड़ा, भाईजान बोले-'मैं आ जाऊं क्या अपने पर?'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2020 12:12 PM2020-01-19T12:12:36+5:302020-01-19T12:12:36+5:30

Next

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के शो होस्ट सलमान खान (Salman Khan) वीकेंड का वार लेकर आए।

वह सबसे पहले मधुरिमा तुली और विशाल सिंह से नाराज नजर आए।

इसके बाद उन्होंने शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ बहस की। इस दौरान सलमान काफी गुस्से में दिखाई दिए।

सलमान खान, पारस छाबड़ा की कथित गर्लफ्रेंड अकांक्षा को लेकर एक खुलासा करने वाले होते हैं, तभी पारस उन्हें बीच में टोकते हुए कह रहे हैं कि सर बेकार की बातें न करें।

पारस छाबड़ा की बात पर सलमान खान को गुस्सा आ जाता है कि और वो पारस से बोलते हैं कि 'मैं आ जाऊं क्या अपनी पर'।

सलमान पारस को उनकी अपनी आवाज नीचे रखने के लिए कहते हैं।‘ पारस तुम ना… अपनी आवाज नीची रख। ’

सलमान खान ने पारस को शहनाज गिल के पापा के बारें में बोलने पर भी जमकर डांट लगाई है।

इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी ज्यादा चर्चित रहा।