उमराह के लिए रवाना हुए असीम रियाज और अली गोनी, पारंपरिक वेशभूषा में शेयर की तस्वीर

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 24, 2023 03:34 PM2023-03-24T15:34:08+5:302023-03-24T15:35:55+5:30

Next

बिग बॉस फेम असीम रियाज और टीवी एक्टर एली गोनी रमजान के महीने में उमराह करने सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुए। (फोटो: इंस्टाग्राम)

असीम रियाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कर रमजान की शुभकामनाएं दी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस तस्वीर में असीम और एली गोनी पारंपरिक वेशभूषा यानी सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

तस्वीर को शेयर करते हुए असीम ने कैप्शन में लिखा कि- 'रमजान मुबारक हो, अल्लाह हू अकबर' (फोटो: इंस्टाग्राम)

असीम रियाज ने सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 13 से अपनी खास पहचान बनाई हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)