1 / 11स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर हर साल 'नेशनल यूथ डे' मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे की घोषणा की थी और 1985 से ये दिन हर साल इसी रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं और उनका कथन आज भी कई प्रकार के सीख देता है। पढ़ें, स्वामी विवेकानंद के 10 अनमोल विचार... 2 / 11जो हमारी सोच हमे बनाती है, हम वही बनते हैं। इसलिए हमेशा अपनी सोच को लेकर सतर्क रहें। शब्द का महत्ता दूसरे दर्जे की है। विचार जिंदा रहते हैं और वे ही आगे बढ़ते हैं। 3 / 11ब्रह्मांड में मौजूद सभी शक्तियां पहले से ही हम सभी में मौजूद हैं। ये हम हैं जो अपने हाथों को अपनी आंखों के सामने रख लेते हैं और फिर रोते रहते हैं चारो ओर अंधेरा है।4 / 11अगर पैसा दूसरों की मदद करने में योगदान करता है तो फिर ये काम की चीज है। इसका कोई मूल्य है। अगर ऐसा नहीं है तो ये फिर शैतान की तरह है। ऐसे में ये जितनी जल्दी हमसे दूर हो जाए, उतना ही अच्छा होगा।5 / 11एक समय में एक काम करो और ऐसा करते हुए अपनी पूरी शक्ति, आत्मा उसमें डाल दो। बाकी सब कुछ भूल जाओ। 6 / 11ज्ञान स्वयं में वर्तमान है, मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।7 / 11उठो और जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि तुम अपना लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।8 / 11जब तक आप खुद पर भरोसा करना नहीं सीखते तब तक भगवान भी आप पर भरोसा नहीं करते हैं।9 / 11दुनिया के तमाम लोग तुम्हारी स्तुति करें या निन्दा, लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो, तुम्हारा देहांत आज हो या किसी और युग में, लेकिन तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट नही होना।10 / 11जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।11 / 11किसी दिन आपके सामने कोई समस्या न आए तो आप इस बात का भरोसा कर सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।