लाइव न्यूज़ :

Sawan Somwar 2023: पांच स्वरूपों में नगर भ्रमण, भगवान श्री महाकालेश्वर ने दिए दर्शन, देखें अद्भुत तस्वीरें

By बृजेश परमार | Updated: August 7, 2023 20:02 IST

Open in App
1 / 9
श्रावण के पंचम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर ने श्रद्धालुओं को पांच स्वरूपों में दर्शन नगर भ्रमण के दौरान दिए। भगवान पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद के स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलें।
2 / 9
सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में सर्व प्रथम भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। सवारी निकलने के पूर्व मंदिर परिसर के सभामंडप में कलेक्टर एवं अध्यक्ष मंदिर प्रबंध समिति कुमार पुरुषोत्तम, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज, के साथ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों ने भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वूरूप का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए। 
3 / 9
मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने संपन्न् कराया।  भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर रजत पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों  को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य् द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई।
4 / 9
सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान श्री महाकालेश्वर पर पुष्पवर्षा की।रामघाट पर सवारी के पहुंचने पर भगवान का शिप्रा जल से अभिषेक किया गया। सामने के दत्त अखाडा घाट से शैव संप्रदाय के प्राचीनतम श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा की ओर से आरती की गई।
5 / 9
यहां से सवारी श्री सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के श्री गौपाल मंदिर पहुंचने पर स्टेट की और से मंदिर के पुजारियों ने भगवान की आरती एवं पूजन किया । इसके बाद सवारी अपने परंपरागत मार्ग से होती हुई देर शाम मंदिर पहुंची।
6 / 9
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के  पांचवें सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान के पट प्रातः 02:30 बजे खुले।  पट खुलने के पश्चात प्रातः 03 से प्रातः 06 बजे तक  लगभग 63 हजार 3 सौ 71 श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये। 
7 / 9
सोमवार को कार्तिकेय मण्डप को पूर्ण रूप से चलित भस्मार्ती में आने वाले भक्तों हेतु खाली रखा गया था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग भस्मार्ती के दर्शन कर सके।
8 / 9
मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभी द्वार से श्रद्धालुओं, कावड़ यात्रियों, वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि के सुलभ दर्शन की व्यवस्था की गई है।
9 / 9
श्रावण माह में भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती हेतु मंदिर के पट 04 जुलाई से 11 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे और अन्य दिवस प्रात: 3 बजे खुलेंगे ।
टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरश्री काशी विश्वनाथ मंदिरमध्य प्रदेशउज्जैनसावनSomnath Temple Trust
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स