लाइव न्यूज़ :

Sawan 2023: सावन माह में भगवान शिव को पूजा में भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें

By रुस्तम राणा | Updated: July 3, 2023 14:35 IST

Open in App
1 / 6
Sawan 2023: श्रावण मास 4 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। धार्मिक दृष्टि से इस माह का विशेष महत्व है। यह माह भगवान शिव को प्रिय है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो कोई श्रावण माह में भोलेनाथ की आराधना करना है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन शिवपूजा में भक्तों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। भगवान शिव को कुछ विशेष चीजें भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। ये चीजें इस प्रकार हैं.. 
2 / 6
श्रावण माह में शिव पूजा में कभी भी हल्दी का इस्तेमाल नहीं होता है, क्योंकि हल्दी को स्त्री से संबंधित माना गया है और शिवलिंग पुरुषत्व का प्रतीक है। ऐसे में शिव जी की पूजा में हल्दी का उपयोग करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
3 / 6
कहते हैं शिवजी ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था। इसलिए तुलसी ने स्वयं भगवान शिव को अपने अलौकिक और दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया। यही वजह है कि शिव जी की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग नहीं किया जाता है।
4 / 6
शिवपुराण के अनुसार ब्रह्मा जी के एक झूठ में केतकी फूल ने उनका साथ दिया था, जिससे रुष्ट होकर शिव जी ने केतकी के फूल को श्राप दिया और कहा कि मेरी पूजा में कभी भी केतकी के फूल को अर्पित नहीं किया जाएगा। इसी श्राप के बाद से शिव पूजा में केतकी के फूल नहीं अर्पित किए जाते हैं।
5 / 6
सावन माह में शिव जी को कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि शिव विनाशक हैं और उनकी पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है।
6 / 6
शिवपूजा में शिवलिंग पर टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध माना गया है, इसलिए शिव पूजा में इसे नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल