Parama Ekadashi Vrat: अधिक मास की परमा एकादशी पर बन रहा है खास संयोग, जानें तिथि और व्रत विधि

By रुस्तम राणा | Published: August 8, 2023 05:23 PM2023-08-08T17:23:26+5:302023-08-08T17:23:26+5:30

Next

हिन्दूं पंचांग के अनुसार, अधिक मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। परमा एकादशी का व्रत इस साल 12 अगस्त 2023, शनिवार के दिन रखा जा रहा है।

परमा एकादशी के दिन शनिवार होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है, क्योंकि शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन व्रत रख कर पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ ही शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होगी।

एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित होती है। इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करें, उन्हें जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करते रहें।

इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखें। दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और सभी देवी-देवताओं का अभिषेक करें। इसके बाद जल से अभिषेक करें।

एकादशी पर पीले वस्त्र अर्पित करें और पीले पुष्प चढ़ाएं। चंदन लगाकर इत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। विष्णु जी और मां लक्ष्मी को तुलसी जरूर अर्पित करें।