लाइव न्यूज़ :

Meen Rashifal 2024: नए साल में मीन राशि में शनि की साढ़ेसाती का चलेगा पहला चरण

By बृजेश परमार | Published: December 30, 2023 4:24 PM

Open in App
1 / 6
मीन राशिफल 2024 (ज्योतिषाचार्य पं.जगदीश प्रसाद शर्मा, उज्जैन):- नववर्ष में लगन में राहु, देवगुरु बृहस्पति 31 मार्च तक द्वितीय भाव, 1 मई से तृतीय भाव में, केतु सप्तम भाव में तथा शनि बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इससे शनि की साढ़े साती का पहला चरण चलेगा।
2 / 6
व्यवसाय - नौकरी व्यापार में कठिनाई और संघर्ष के बाद सफ़लता मिलेगी। वाणी में प्रखरता, सत्यवादिता और अध्यात्म शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। अनेक धार्मिक यात्राएं करेंगे। भूमि भवन वाहन का लाभ मिलेगा। धार्मिक सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ी हुई रहेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। 1 मई से वर्ष भर भाग्य का साथ मिलेगा। जनवरी से मार्च तक के महीने में परिश्रम के साथ लाभ, सम्मान अर्जित करेंगे, जबकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच व्यावसायिक स्थल पर आरोप या झगड़ा नुकसान होगा। कीमती सामान खो सकता है।
3 / 6
आर्थिक स्थिति- वित्तीय व्यवस्था मिश्रित रहेगी। आय के साथ अनअपेक्षित अकस्मात व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। 31 अप्रैल तक बृहस्पति के धन भाव में रहने से आय अच्छी होगी, जबकि 1 मई से बृहस्पति तीसरे भाव में गोचर करके सप्तम नवम और एकादश भाव को देखेंगे, जिससे एक से अधिक स्रोत से धन आगमन होगा। फरवरी से मार्च के महीने में अचानक पूर्व के निवेश या अनअपेक्षित धन लाभ होगा।
4 / 6
स्वास्थ्य- साढ़े साती और अन्य ग्रह गोचर के करण, रोग विकार अधिक रहेंगे। मानसिक चिंता, तनाव, ब्लड प्रेशर, शारीरिक रोग व्याधियां, चोट दुर्घटना, हड्डी जोड़ तथा स्नायु तंत्र में दर्द रहेगा। संतुलित आहार विहार के साथ नियमित दैनिक व्यायाम, योग प्राणायाम, मेडिटेशन से राहत मिलेगी।
5 / 6
परिवार घर के सदस्यों का आपस में सामंजस्य कम झगड़ा, क्लेश अधिक, जीवनसाथी से मधुर संबंध किंतु वैचारिक मतभेद, अविश्वास के कारण असंतोष, गुप्त चिंता रहेगी। संतान विद्रोह कर सकती है। पिता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। लग्न के राहु और सप्तम भाव में केतु घनिष्ठ संबंधी के साथ मन मुटाव करेंगे। मित्र संबंधियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। धैर्य और सहनशीलता आवश्यक है। घर में धार्मिक और मंगल कार्य भी संपन्न होंगे। अविवाहितों के विवाह योग, नए प्रेम संभव है।
6 / 6
धार्मिक उपाय- लक्ष्मी नारायण और शनि देव की पूजा करें। यथाशक्ति धार्मिक स्थल पर दान करें। गौ सेवा और मछली को भोजन दें। शुभ अंक- 3 और इसका जोड़ जैसे 12, 21, 30 एवं 7। शुभ दिवस- गुरुवार, मंगलवार। शुभ रंग- पीला, लाल, गुलाबी। शुभ रत्न- पुखराज। राशि स्वामी बृहस्पति को प्रसन्न करें।
टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKumbh Rashifal 2024: कुंभ राशिवालों को गुरु शनि के योग से नए साल में होगा लाभ ही लाभ

पूजा पाठMakar Rashifal 2024: मकर राशि के लिए नववर्ष रहने वाला है खास, लंबे समय से चली आ रही परेशानियां होंगी समाप्त

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 30 December: आज मिथुन राशि के लिए वित्तीय लाभ पाने का दिन, पढ़ें सभी राशियों का भविष्यफल

पूजा पाठआज का पंचांग 30 दिसंबर 2023: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठDhanu Rashifal 2024: नववर्ष में धनु राशिवालों को मिलेगी कोई बड़ी कामयाबी, लेकिन 1 मई से...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठक्या होता है गर्भगृह? जो अयोध्या के राम मंदिर में बनाया गया सबसे बड़ा, जानें यहां

पूजा पाठVrishchik Rashifal 2024: वृश्चिक राशि की उम्मीदों पर खरा उतरेगा नया साल, गुरु की धनभाव में दृष्टि से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

पूजा पाठTula Rashifal 2024: नए साल में तुला राशिवालों के लिए नौकरी-व्यापार में तरक्की के महायोग

पूजा पाठभोजन को लेकर क्या कहते हैं सनातन धर्म के नियम? जानिए किस समय भोजन नहीं करना चाहिए

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 29 December: इस साल का आखिरी शुक्रवार इन 5 राशिवालों के लिए खास, वित्तीय जीवन में मिलेगी खुशखबरी