लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इस बार सूर्य-शनि ग्रह का बनेगा दुर्लभ संयोग, लेकिन इन 4 राशियों को नहीं मिलेगा लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2023 14:13 IST

Open in App
1 / 6
Makar Sankranti 2023: सूर्य देव 14 जनवरी 2023 की शाम को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का मकर राशि में आना मकर संक्रांति कहलाता है। मकर संक्रांति पर इस बार सूर्य, शनि और शुक्र ग्रह का संयोग बन रहा है। इस राशि में पिता पुत्र का मिलन होगा।
2 / 6
ज्योतिषीय गणना के लिहाज से यह तीन ग्रहों का यह संयोग दुर्लभ है। मकर राशि में सूर्य और शनि का मिलन अगले तीस सालों बाद होगा। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की जहां कुछ राशियों कृपा बरसेगी तो चार राशियों पर अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा। जिन 4 राशियों पर यह प्रभाव पड़ेगा, वे राशियां इस प्रकार हैं-
3 / 6
सिंह: इस अवधि में आर्थिक स्थिति को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टि से समय आपके अनुकूल नहीं होगा। आपको अपने बजट का ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। घर में बड़े सदस्यों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
4 / 6
तुला: इस अवधि में आपको पारिवारिक जीवन में काफी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके घर परिवार में कहासुनी हो सकती है। अपनों के गलत व्यवहार के कारण आप निराश दिखाई देंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और अपने सामान इत्यादि का ध्यान रखें। इस दौरान सरकारी कामकाज में देरी हो सकती है। इस समय जितना हो सके धैर्य बनाकर रखें।
5 / 6
धनु: मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से धनु राशि के जातकों को इस अवधि में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अप्रत्याशित फल प्राप्त होंगे। इस समय आप किसी को कठोर वचन कह सकते हैं जिससे झगड़ा संभव है। कटु वाणी पर ध्यान देना होगा। इस समय घर में परेशानियां आएंगी। पारिवारिक विवाद उभरकर सामने आएगा। धन की बचत कर पाने में भी मुश्किलों का सामना करेंगे।
6 / 6
कुंभ: मकर संक्रांति पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश से आपकी राशि में उथल-पुथल की संभावना रहेगी। आपके ऊपर काम का दबाव देखने को मिलेगा। इस समय आप किसी निजी समस्या के कारण मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। आपके शत्रु आप पर हावी होते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में आपको उनसे सावधान रहने की आवश्यकता होगी। उधार के रूप में किसी को अधिक पैसा न दें, अन्यथा आपको इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
टॅग्स :मकर संक्रांतिपोंगलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?