हरियाली तीज 2023: तीज पूजा के दौरान करें मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनोकामना

By रुस्तम राणा | Published: August 18, 2023 04:20 PM2023-08-18T16:20:34+5:302023-08-18T16:23:25+5:30

Next

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज हिंदू धर्म का पावन त्योहार है। इस पर्व को माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह पर्व श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 19 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।

इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। साथ ही यह व्रत मनचाहा वर की कामना के लिए अविवाहित कन्याओं द्वारा भी किया जाता है। हरियाली तीज पर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

हरियाली तीज के मंत्र - ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः, ऊँ गौरये नमः, ऊँ पार्वत्यै नमः

संतान की प्राप्ति के लिए - ऊँ साम्ब शिवाय नमः, मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि

कुंवारी कन्याओं के लिए मंत्र- हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।