Happy Dussehra 2022: दशहरा क्यों मनाया जाता है? जानें क्या है दशहरा का महत्व
By संदीप दाहिमा | Published: October 5, 2022 02:26 PM2022-10-05T14:26:29+5:302022-10-05T14:36:06+5:30
धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।
विजयादशमी एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है। विजयादशमी को ही दशहरा कहा जाता है और हिंदू धर्म में दशहरे को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी कहते हैं। इस दिन अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
इसके अलावा शस्त्रों की पूजा भी इसी दिन की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व को अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।
विजयादशमी के दिन विजय मुहूर्त 5 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 13 से दोपहर 03 बजे तक रहेगा।
जबकि इससे पहले इस दिन सुबह 11 बजकर 33 मिनट से लेकर 01 बजकर 02 मिनट तक अमृत काल मुहूर्त है।