Happy Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर इन तस्वीरों से दोस्तों और रिश्तेदारों को दें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 18, 2022 12:48 PM2022-08-18T12:48:13+5:302022-08-18T12:50:45+5:30

Next

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव है जिसे हिंदू धर्म में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।

शास्त्रों के अनुसार, भाद्रपद मास कृष्ण की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल भादो मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाता हैं।

इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पित करते हैं।

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पूजा में एक पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री यंत्र लिखें और तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रखना चाहिए। कहते हैं इससे कभी दरिद्रता नहीं आती। धन में बढ़ोतरी होती हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप की आराधना करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलने की मान्यता हैं।

इस जन्माष्टमी आप भी इन खास मैसेज, शायरी, कोट्स, श्लोक, कोट्स के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजें।