Happy Dussehra 2022 Wishes:दशहरा के पावन अवसर पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं और मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 4, 2022 05:52 PM2022-10-04T17:52:13+5:302022-10-04T17:52:13+5:30

Next

इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा और देशभर में रावण दहन होगा. दशहरा यानी विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, एक तरफ जहां दशहरे के दिन ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था, तो वहीं दूसरी तरफ इसी दिन मां दुर्गा ने दुष्ट असुर महिषासुर का संहार किया था. इस दिन जहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है दशहरे के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को इस खास अंदाज में उन्हें शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

बुराई रूपी रावण का सर्वनाश हो सभी के मन में श्रीराम का वास हो दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

असत्य पर सत्य की जीत हो, अधर्म पर धर्म पड़े हमेशा भारी दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

अन्याय पर न्याय की विजय हो, अच्छाई की रोशनी से दूर हो बुराई का अंधकार दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

दशहरे का ये पावन त्योहार, घर में लाए आपके खुशियां अपार, श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

दहन केवल रावण के पुतले का नहीं, अपने भीतर बसी बुराइयों का भी करना होगा, अपने हृदय में करके राम का स्मरण, धर्म के मार्ग पर चलना होगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय, बुरे पर अच्छे की जय जयकार, यही है दशहरा का त्योहार, दशहरा की शुभकामनाएं

बुराई का हो विनाश, दशहरा लाए खुशियों की आस, संकटों और दुखों का हो नाश, दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!