Guru Gobind Singh Jayanti 2020: गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर पढ़े उनके ये 10 अनमोल वचन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 2, 2020 11:22 AM2020-01-02T11:22:00+5:302020-01-02T11:22:00+5:30

Next

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज यानी 2 जनवरी, 2020 (गुरुवार) को मनाई जा रही है। बिहार की राजधानी पटना में जन्में गुरु गोबिंद सिंहजी ने अपनी जीवनशैली और आदर्शों के लिए केवल सिख नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक उदाहरण हैं।

अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे। 

जब आप अपने अन्दर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी।

मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।

ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें।

अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है।

जो कोई भी मुझे भगवान कहे, वो नरक में चला जाए।

जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाएं, तो हाथ में तलवार उठाना सही है।

हे ईश्वर मुझे आशीर्वाद दें कि मैं कभी अच्छे कर्म करने में संकोच ना करूँ।

हर कोई उस सच्चे गुरु की जयजयकार और प्रशंसा करे जो हमें भगवान की भक्ति के खजाने तक ले गया है।

सेवक नानक भगवान के दास हैं, अपनी कृपा से, भगवान उनका सम्मान सुरक्षित रखते हैं।