गोवर्धन पूजा 2022: कल मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 25, 2022 04:32 PM2022-10-25T16:32:15+5:302022-10-25T16:33:59+5:30

Next

हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। इस साल गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को होगी।

25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण है, इसलिए गोवर्धन पूजा नहीं है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं।

मान्‍यता है कि इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्‍त होती है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है।

इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट से लेकर, कल 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक है।

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 06:29 बजे से 08:43 बजे तक का ही शुभ मुहूर्त है।

गोवर्धन पूजा की विधि ये है, सबसे पहले गाय के गोबर से चौक और पर्वत बनाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह सुंदर फूलों से सजाएं। अब रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर रखें और दीप जलाकर भगवान गोवर्धन की पूजा करें। जब पूजा संपन्‍न हो जाए तो भगवान गोवर्धन की सात बार परिक्रमा जरूर करें। इस दौरान ध्‍यान रखें कि आपके हाथों में जल जरूर होना चाहिए। जल को किसी लोटे में लेकर इस तरह परिक्रमा करते रहें कि जल थोड़ा-थोड़ा गिरता जाए। गोवर्धन पूजा जब संपन्‍न हो जाए तो अन्‍नकूट का प्रसाद चढ़ाएं। प्रसाद को घर के सभी लोगों में बांटें।