लाइव न्यूज़ :

धनतेरस पर इस बार भरेंगे धन-धान्य के भंडार, अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी

By रुस्तम राणा | Updated: October 20, 2022 15:21 IST

Open in App
1 / 13
धनतेरस, खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 22-23 अक्टूबर को है। दोनों दिन धनतेरस की खरीदारी की जा सकेगी। लेकिन धनतेरस पूजा 22 अक्टूबर को होगी। अगर आप 22 अक्टूबर को खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो शाम 4 बजकर 13 मिनट के बाद ही खरीदारी करें। क्योंकि त्रयोदशी तिथि इसके बाद ही लग रही है, जो 23 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। मान्यता के अनुसार, इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है।
2 / 13
मेष - आपके लिए चांदी या तांबा के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करना शुभ होगा।
3 / 13
वृषभ - आपके लिए चांदी या तांबे के बर्तन को खरीदना शुभ होता है।
4 / 13
मिथुन - आपके लिए स्वर्ण आभूषण, स्टील के बर्तन, हरे रंग के घरेलू सामान, पर्दा आदि की खरीदारी करना शुभ होगा।
5 / 13
कर्क - आपके लिए चांदी के आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद होगा। 
6 / 13
सिंह - आपके लिए तांबे के बर्तन, वस्त्र, सोने की खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। 
7 / 13
कन्या -आपके लिए गणेश की मूर्ति, सोना या चांदी के आभूषण, कलश की खरीदारी करना शुभ होता है।
8 / 13
तुला - आपके लिए वस्त्र, सौंदर्य या सजावट सामग्री, चांदी या स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बेहद शुभकारी रहेगा।
9 / 13
वृश्चिक - आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण, बर्तन आदि चीजों की खरीदारी करना शुभ होगा।
10 / 13
धनु - आपके लिए स्वर्ण आभूषण, तांबे के बर्तन खरीदने के लिए शुभ होगा।
11 / 13
मकर - आपके लिए वस्त्र, वाहन, चांदी के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा।
12 / 13
कुंभ - आपके लिए इस दिन सौंन्दर्य के सामान, स्वर्ण, ताम्र पात्र, जूता-चप्पल की खरीदारी करना शुभ होगा।
13 / 13
मीन - आपके लिए धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण, बर्तन की खरीदारी करना बेहद ही शुभ होगा।
टॅग्स :धनतेरसदिवालीराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत