लाइव न्यूज़ :

Makar Rashifal 2022: मकर राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, शनि की साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2021 14:41 IST

Open in App
1 / 7
Makar Rashifal 2022: मकर राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में कर्मफलदाता के नाम से जाना जाता है। इस राशि के जातक मेहनती होती हैं। जो भी कार्य करते हैं धीमी गति से करते हैं लेकिन पूर्ण शिद्दत के साथ करते हैं। इस राशि के जातक रहस्य और आध्यात्मिक बातों मे रुचि रखते हैं। ये धन कमाने में पूर्ण सक्षम होते हैं। ये दूसरों के उपकारों को भी नहीं भूलते हैं। नया वर्ष मकर राशिवालों के लिए कैसा बीतेगा। किन क्षेत्रों में आपको कामयाबी मिलेगी या फिर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नए वर्ष में भी मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा।
2 / 7
करियर-व्यापार: नए वर्ष में करियर के लिए पहले तीन माह शानदार रहेंगे। हालांकि दूसरी तिमाही में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। सितंबर अक्टूबर में करियर क्षेत्र में स्थिरता नजर आएगी। इस समय आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। वहीं साल के अंत में भी परिस्थितियां आपके फेवर में नजर आएंगी। इस वर्ष मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत जायज नहीं जाएगी। इस साल आप अपने करियर-व्यापार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास भी करते नजर आएंगे।
3 / 7
आर्थिक पक्ष: नए वर्ष में आपको शुरूआती माह में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान अच्छी आमदनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ग्रहों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आप नए आय के स्रोत ढूंढने में सफल हो सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान कई महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या फिर उन चीजों में निवेश कर सकते हैं। आपको अपने करियर व्यापार से आमदनी होगी। इस वर्ष घर में किसी बडे़ आयोजन में धन के खर्च होने की संभावना है।
4 / 7
परिवार: नए साल की पहली तिमाही में निजी जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार एवं रिश्तेदारों से मिलनभेंट होगी, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। लेकिन दूसरी तिमाही में परिजनों के बीच एकता में कमी दिखाई देगी। यदि परिस्थितियों को नहीं संभाला गया तो फिर परिवार में अलगाव की भी परिस्थिति देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में नए साल में कई मौके ऐसे भी आएंगे जिनमें परिजनों को आपकी सहायता महसूस होगी। आप भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे।
5 / 7
विवाह एवं प्रेम पक्ष: नए वर्ष में आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। फरवरी और मार्च मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिहाज से सुखद रहने की उम्‍मीद है। साथ ही इस दौरान मकर राशि के वह जातक जो एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में कोई जीवन साथी मिल सकता है। जीवनसाथी को इस वर्ष किसी प्रकार की कामयाबी मिल सकती है। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा, किंतु बीच-बीच में दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिलेगी।
6 / 7
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। इस साल आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
7 / 7
उपाय : शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना