इस मंदिर का रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान, अश्वत्थामा आज भी करते हैं पूजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 4, 2018 09:33 AM2018-04-04T09:33:29+5:302018-04-04T09:33:29+5:30

Next

बता दें माँ काली यह मंदिर उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है।

इस मंदिर की विशेषता यह की यहां आज भी अश्वत्थामा सबसे पहले पूजा करते हैं।

यह मंदिर इटावा मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है।

इस मंदिर में माता के भक्त दूर दूर से अपनी परेशानीयों को लेकर आते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं माँ उनकी मनोकामना को पूरा भी करती हैं।

बताया जाता है, कि जब सुबह सुबह मंदिर का गर्भगृह खोलते है, तो मंदिर के अंदर ताजे फूल मिलते हैं।

इटावा के गजेटियर में इसे काली भवन का नाम दिया गया है।

मंदिर में देवी की तीन मूर्तियां हैं - महाकाली, महालक्ष्मी तथा महासरस्वती।

मंदिर का निर्माण बीसवीं शताब्दी में हुआ था।