लाइव न्यूज़ :

Adhik Maas Shivratri 2023: भगवान श्री महाकालेश्वर की छठी सवारी, भोले-शंभू के जयकारों से गूंजा महाकाल परिसर, देखें तस्वीरें

By बृजेश परमार | Updated: August 14, 2023 20:55 IST

Open in App
1 / 8
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व यहां निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की छठी सवारी पूरी तरह से देश भक्ति के रंग में रंगी रही।पूरी सवारी के दौरान केसरिया ध्वज के साथ ही जमकर तिरंगा लहराया गया।
2 / 8
अधिक मास के कारण इस वर्ष भगवान की  10 सवारी है।छठी सवारी में पालकी में चंदमौलेश्वर,हाथी पर मनमहेश,नवीन रथ में घटाटोप,श्री गरूड पर श्री शिवतांडव,नंदी रथ पर उमा महेश,डोल रथ पर होल्कर स्टेट मुखारविंद स्वरूप में दर्शन श्रद्धालुओं को हुए। तीनों लोकों में पूजनीय बाबा श्री महाकाल की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी की प्रतीक्षा सम्पूर्ण संसार करता हैं। जब श्री महाकालेश्वर भगवान अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए निकलते हैं। भक्त भी उनकी मनमोहक छवि के दर्शन कर रोमांचित हो उठते हैं।
3 / 8
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने बताया कि, श्रावण माह की चार, अधिक माह की चार, और भाद्रपद माह की दो सवारियां मिलाकर कुल 10 सवारियों में भगवान श्री महाकालेश्वर विविध मोहक रूपों में भक्तो का हाल जानने नगर भ्रमण करेंगे। इस हेतु मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दानदाता के सहयोग से 2 नवीन रथ तैयार किये गए है ।जिसमे से एक रथ पर भगवान श्री महाकालेश्वर श्री घटाटोप स्वरुप में विराजित होकर निकले।
4 / 8
इससे पूर्व भगवान के श्री चंदमौलेश्वर स्वरूप का सभागार में पूजन अर्चन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। अपराहन 4 बजे मंदिर के सभा  मंडप में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ  ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर पालकी  को कांधा देकर महाकाल को  नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
5 / 8
इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस टुकड़ी द्वारा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर राजसी ठाठ बाट के साथ प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले । बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को घटाटोप स्वरूप में दर्शन दिये। हाथी पर मन महेश , गरुड़ रथ पर शिव तांडव , नंदी रथ पर उमा महेश  और डोल रथ पर होलकर स्टेट के मुखारविंद विराजित होकर निकले तो श्रद्धालुओं ने अपने  राजा के स्वागत में फूल बसाकर पलक पावडे बिछा दिए।
6 / 8
वही सवारी के रामघाट पहुंचने पर बाबा महाकाल का शिप्रा के पवित्र जल से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई । तत्पश्चात सवारी अपने परंपरागत मार्ग गणगौर दरवाजा ढाबा रोड गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए पुनः महाकाल मंदिर पहुंची । वहीं स्वतंत्रता दिवस के चलते 1 दिन पहले ही आज सवारी में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
7 / 8
पूरे सवारी मार्ग पर हजारों श्रद्धालु हाथों में तिरंगा झंडा लिए खड़े हुए थे। सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, पुलिस टुकड़ी और, पुलिस बैंड के अलावा भजन मंडलिया शामिल हुई । सवारी मार्ग के दोनों और लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए  घंटो से जमे हुए थे। इधर पूरे सवारी मार्ग पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु शीघ्र दर्शन की व्यवस्था हैं।
8 / 8
जिसमें भक्त रुपये 250 /- प्रति श्रद्धालु के मान से भेट राशि प्रदाय कर रसीद प्राप्त कर श्री महाकालेश्वर भगवान के शीघ्र दर्शन कर सकते है। सोनी में बताया कि, श्रावण माह में दिनांक 01 जुलाई से 10 अगस्त तक रुपये 250/- शीघ्र दर्शन की रसीद से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को रुपये 05 करोड़ 84 लाख 24 हज़ार 2 सौ 50 की आय हुई है। ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा द्वार क्रमांक 01 मंदिर प्रशासनिक कार्यालय के सामने, श्री बड़ा गणेश मन्दिर के पास अन्नक्षेत्र में,  द्वार क्रमांक 04 , व मानसरोवर प्रोटोकॉल कार्यालय में रुपये 250 के काउंटर स्थापित किये गए है। 
टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैनमध्य प्रदेशभगवान शिवसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स