लाइव न्यूज़ :

Adhik Maas Sawan Somwar 2023: भगवान महाकालेश्‍वर की तीसरी सवारी, भगवान महाकाल ने भक्तों को तीन रूपों में दिए दर्शन, देखें तस्वीरें

By बृजेश परमार | Updated: July 24, 2023 20:20 IST

Open in App
1 / 7
श्रावण के तीसरे सोमवार पर भगवान महाकालेश्‍वर की तीसरी सवारी मंदिर से निकाली गई। सवारी में रजत पालकी में भगवान श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर रूप में, हाथी पर श्री मनमहेश के स्‍वरूप में व बैलगाड़ी में गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले।
2 / 7
इससे पूर्व मंदिर के सभामंडप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार भगवान के श्री चन्द्रमोलेश्वर स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। चौहान सवारी में पैदल चले और जनअभिवादन स्वीकार किया। सर्व प्रथम भगवान श्री महाकालेश्‍वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सपरिवार सभा मंडप में  भगवान चंद्रमौलेश्वर का विधि विधान से पूजन किया।
3 / 7
पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया। भगवान की आरती की गई।इसके उपरांत भगवान के चंद्रमौलेश्वर रूप को रजत पालकी में सवार कर गणमान्‍यजनों ने पालकी को कांधा देकर नगर भ्रमण की ओर रवाना किया।
4 / 7
सवारी से पूर्व दोपहर में उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने सपरिवार गृर्भगृह में धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ भगवान श्री  महाकालेश्वर का अभिषेक कर सबके कल्याण,  स्वास्थ्य, सभी सुखमय रहे इस हेतु से संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के साथ-साथ जीव चराचर के कल्याण की कामना की।
5 / 7
 पूजन पुजारी अभिषेक शर्मा(बाला गुरु), पुरोहित सुभाष शर्मा ने संपन्न करवाई।सवारी के दौरान मुख्यमंत्री पालकी के घेरे में सपरिवार चल रहे थे।इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।सवारी परंपरागत मार्ग से रामघाट पहुंची यहां मुख्यमंत्री ने सपत्नीक भगवान का शिप्रा जल से अभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
6 / 7
रामघाट से सवारी ढाबा रोड होती श्री गोपाल मंदिर पहुंची। यहां पर भगवान का सिंधिया परिवार की और से परंपरागत पूजन मंदिर के पूजारियों ने किया। इसके बाद सवारी पटनी बाजार,गुदरी,महाकाल चौराहा से होती हुई मंदिर पहुंची।
7 / 7
एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि तीसरी सवारी के दौरान सुरक्षा बतौर पुलिस ने आसमान से तीन ड्रोन उड़ाकर से पूरे समय सवारी एवं पालकी पर नजर रखी।इसके साथ ही करीब एक हजार पुलिस कर्मी एवं अधिकारी का फोर्स सवारी मार्ग एवं विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया था।नगर सुरक्षा समिति के तीन सौ से अधिक सदस्यों को भी विभिन्न्‍ स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। (सभी फोटो लोकमत)
टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरमध्य प्रदेशउज्जैनशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स