Aaj Ka Rashifal 18 September 2022: वृषभ को मिलेगा भाग्य का साथ, मिथुन राशिवाले होंगे आनंदित, जानें सभी राशियों का भाग्य

By रुस्तम राणा | Published: September 18, 2022 06:41 AM2022-09-18T06:41:55+5:302022-09-18T06:41:55+5:30

Next

मेष: आज शारीरिक रूप से थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से आपके कार्य सफल होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का सही दिशा में प्रयोग करें।

वृषभ: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत के बावजूद सफलता मिलेगी। आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। कुटुंब में परेशानियां आएंगी। अपनी भाषा पर संयम रखें।

मिथुन: आज आप शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने से जा सकते हैं। कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।

कर्क: आज किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनकर आप आनंदित महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्च में परेशानी उठानी पड़ सकती है। किंतु पूर्व में किए गए निवेश से जरूर आपको थोड़ा-बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। 

सिंह: आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से आपके कार्य में देरी होगी। इसलिए अपना काम स्वयं करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

कन्या: आज आप थोड़ा आलस्य का अनुभव करेंगे। आपका कोई मित्र या फिर रिश्तेदार आर्थिक परेशानी का सामना कर सकता है। आप उनकी मदद को आगे आएंगे। काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।

तुला: आज मन का कार्य नहीं होने पर निराशा तो होगी ही, साथ ही आप उसको लेकर चिढ़चिढ़े नजर आएंगे। आपके मन में किसी प्रति विद्वेष की भावना पैदा हो सकती है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक: आज व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। घर के कामकाज में धन खर्च होगा। आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। अपने काम को लेकर आगामी योजना बना सकते हैं।

धनु: आज आपके मनमुताबिक काम होगा। लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। घर के किसी काम में धन खर्च होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। 

मकर: आज शारीरिक और मानसिक रूप से असहज महसूस करेंगे। किसी मित्र के साथ गपशप लड़ाएंगे। आय के साधनों में वृद्धि के लिए रचनात्मक सोच पर काम करना पड़ेगा। प्रेम के मामलों थोड़ा बचकर रहना होगा।

कुंभ: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग करने में सफल रहेंगे। कार्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

मीन: आज आपको संयम से काम लेना होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार या फिर जानने वाले के यहां कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।