महिलाओं के ये 5 सीक्रेट लड़कों को नहीं होते है पता, जानकर हैरान हो जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2019 06:49 AM2019-10-01T06:49:56+5:302019-10-01T06:49:56+5:30

Next

महिला की जिंदगी में एक औरत ऐसी होती है जिससे वो बिना हिचक अपनी सारी बातें शेयर कर सकती है। आपने अक्सर लड़कियों को (Girls Talk) बोलते सुना होगा। हालांकि ये कहना गलत होगा कि लड़के लड़कियों की बात को नहीं समझते। लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो बिना किसी शर्म के लड़कियों से ही शेयर किए जा सकते हैं। हम इस खबर में आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं जिसमें सिर्फ महिला ही महिला को बता सकती

अगर आपको किसी से प्यार हो गया है या फिर किसी पर क्रश है, इन सभी बातों को जिक्र आप अपनी महिला दोस्त से बेझिझक कर सकती है। साथ ही अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं और उसमें कोई समस्या हो रही है तो इस तरह के हालात मे एक महिला दोस्त आपको सही सलाह दे सकती है। कई बार आपको समझ नहीं आता है कि आपके लव रिलेशन में क्या करना चाहिए ऐसे में आपकी अच्छी महिला दोस्त ही आपको उचित सलाह दे सकती है।

किसी डेटिंग में जाना हो या नाइट पार्टी (Night Party) में, किस जगह के लिए कैसे तैयार होना है ये आपको एक महिला दोस्त ही टिप्स दे सकती है। कई बार पुरुष दोस्त आपको पार्टी के लिए ड्रेस की सलाह नहीं दे पाते हैं। ऐसे में एक महिला ही आपको मेकअप से लेकर ड्रेस के सारे टिप्स दे सकती है।

किसी औरत का कपड़ों के प्रति प्यार एक औरत ही समझ सकती है। कपड़ों की जरूरत में हर बार नए कपड़े खरीदना इस समस्या का समाधार नहीं है। लेकिन आप अपनी किसी महिला दोस्त से उसके कपड़े शेयर करने के लिए मांग सकती है। इस मौके पर आपके पुरुष दोस्त आपकी मदद नहीं कर सकते।

शादी होने के बाद और पहले लड़कियों के मन में कई सवाल रहते हैं। इन सवालों का वो जवाब हर किसी से नहीं ले पाती। ऐसे में इनके बारे में हर डिटेल एक अच्छी महिला दोस्त ही आपको समझा सकती है। वह आपको इसकी अच्छी बातों से लेकर बुरी बातों तक सबसे रूबरू करा सकती हैं।

कोई भी महिला किसी दूसरी महिला के पीरियड के दौरान होने वाली समस्या को आसानी से समझ सकती हैं। आपके पीरियड की प्रॉब्लम से लेकर सैनेटरी पैड की जरूरत तक एक महिला आपका साथ देंगी। हालांकि पुरूष आपकी बात को समझ तो सकते हैं लेकिन जरूरतों को नहीं।