हवन करने बैठे बीजेपी कार्यकर्ता, देखें मतगणना की 10 तस्‍वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 18, 2017 10:19 AM2017-12-18T10:19:30+5:302017-12-18T10:22:09+5:30

Next

गुजरात और हिमाचल के रुझान अब धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। (सभी तस्वीरें एएनआई ट्व‌िटर से)

दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी आगे चल रही है। लेकिन गुजरात में कांग्रस ओर पाटीदारों के गठजोड़ ने बीजेपी कड़ी टक्कर दी है।

10 बजे तक गुजरात में सत्ताधारी बीजेपी 107 और कांग्रेस 73 पर आगे चल रही है।

10 बजे तक हिमाचल में सत्ताधारी कांग्रेस 23 और बीजेपी 39 पर आगे चल रही है।

हालांकि बीच में गुजरात में कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस आगे हो गई थी।

तभी वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता हवन के लिए बैठ गए।

वहां पीएम मोदी की एक तस्वीर को सामने रखकर कार्यकर्ता मंत्रोच्चार के साथ हवन कर रहे हैं।

उधर शेयर बाजार में गुजरात चुनाव रुझानों के चलते भारी गिरवाट दर्ज की जा रही है।

सेसेक्स में करीब 800 और निफ्टी में 200 से ज्यादा अंकों की गिरवट दर्ज की गई।