LIC की इस खास पॉलिसी में महिलाओं के लिए स्पेशल बीमा प्लान, 8 से 55 साल के बीच ले सकता है कोई भी, जानिए क्या है पॉलिसी

By स्वाति सिंह | Published: June 14, 2020 02:14 PM2020-06-14T14:14:32+5:302020-06-14T14:14:32+5:30

Next

आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) महिलाओं के लिए आधारशिला प्लान लेकर आई है।

इस इंश्योरेंस पॉलिसी को वो महिलाएं ले सकती हैं जिनके पास आधार कार्ड है।

इस पॉलिसी को एलआईसी ने एक फरवरी, 2020 को लांच किया था।

इस इंश्योरेंस पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिए महिलाएं न सिर्फ बचत कर सकती हैं, बल्कि ये पॉलिसी लाइफ कवर भी देती है।

पॉलिसी होल्डर को इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर एकमुश्त राशि मिल जाती है, लेकिन अगर इसके मेच्योर होने से पहले पॉलिसी होल्डर की किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को सहायता राशि मिलती है।

इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा आठ वर्ष है, जबकि कंपनी द्वारा अधिकमत आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है।

वहीं, जब ये पॉलिसी मेच्योर हो तब पॉलिसी होल्डर 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा पॉलिसी की अवधि 10 से 20 साल का है।

एलआईसी आधारशिला प्लान को 75,000 रुपए में मिनिमम बेसिक बीमा राशि के साथ महिलाएं ले सकती हैं। हालांकि, इस स्कीम की अधिकतम बीमा राशि 300, 000 रुपए है।

इस स्कीम के लिए वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।

टॅग्स :एलआईसीLIC