लाइव न्यूज़ :

हर महीने सिर्फ 84 रुपये जोड़ कर एक साल में जमा कर सकते हैं 24,000, मोदी सरकार दे रही है गारंटी

By स्वाति सिंह | Updated: March 15, 2020 14:25 IST

Open in App
1 / 10
मोदी सरकार की अहम योजनाओं में से एक अटल पेंशन योजना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में की थी।
2 / 10
यह पेंशन योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के लोगों और ऐसे निवेशकों पर केंद्रित है जिनकी आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है और जो बड़ा अमाउंट निवेश नहीं कर सकते।
3 / 10
इस योजना के मुताबिक, कोई भी शख्स इस पेंशन प्लान की शुरुआत 18 साल से लेकर 40 साल के बीच कर सकता है।
4 / 10
इस योजना में किए गए निवेश पर आपको 60 साल की उम्र में 1000 से 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन मिल सकती है।
5 / 10
अटल पेंशन योजना में तीन विकल्प दिए गए हैं जिनमें सब्सक्राइबर अपने योगदान के लिए मासिक, तिमाही या फिर छमाही के आधार के विकल्प को चुन सकता है।
6 / 10
ऐसे में अगर आप 84 रुपये प्रतिमाह योगदान भी देते हैं तो 60 साल की उम्र तक आप 2000 रुपये की प्रतिमाह पेंशन सुनिश्चित करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका निवेश 42 सालों तक हुआ है, यानी आप 18 साल की उम्र से ही इस योजना को शुरू करते हैं तो आपको 60 साल की उम्र के बाद 24,000 रुपये की सालाना पेंशन मिल सकती है।
7 / 10
भारत सरकार की ओर से अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर फॉर्म सभी बैंकों की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाए गए हैं।
8 / 10
आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर इसमें दिए गए सभी जरूरी जानकारी को भर उसे बैंक में जमा कराना होगा। इसके साथ कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा कराने होते हैं।
9 / 10
इतना करने के बाद आपका अटल पेंशन योजना का अकाउंट खुल जाएगा। ऐसा करने से थोड़ी-थोड़ी बचत भविष्य में आपको एक बड़ा अमाउंट दे सकती है।
10 / 10
इसमें अगर आप एक बार जुड़ जाते हैं तो आपको नियमित भुगतान करना पड़ेगा। अगर आप छह महीने तक इसका भुगतान नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट सीज कर दिया जाएगा। यही अगर आप आगे भी करते हैं तो 12 महीने बाद आपके अकाउंट को डिएक्टिवेट किया जाएगा। फिर 24 महीने तक पेंशन योजना के अकाउंट में पैसे ना डालने पर आपका अकाउंट पूरी तरह से सीज कर दिया जाएगा।
टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड