लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018: राही सरनोबत ने शूटिंग में गोल्ड जीत रचा इतिहास, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: August 23, 2018 13:36 IST

Open in App
1 / 8
18वें एशियन गेम्स में भारत की राही जीवन सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
2 / 8
राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।
3 / 8
फाइनल मुकाबले में राही ने रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड की निशानेबाज नापस्वान यांगपाईबून को शूटऑफ में 3-2 से हराया। मुकाबला इतना रोचक हुआ कि गोल्ड और सिल्वर मेडल का फैसला दो शूटऑफ में निकला।
4 / 8
फाइनल राउंड में राही और नापस्वान का स्कोर 34-34 था, जिसके बाद मुकाबला शूटऑफ में गया।
5 / 8
यह भारत का मौजूदा टूर्नामेंट में चौथा गोल्ड है और इसके साथ भारत के मेडलों की संख्या 11 हो गई है।
6 / 8
इससे पहले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने फ्री-स्टाइल कुश्ती में, जबकि सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
7 / 8
27 साल की सरनोबत ने पिछली बार इंचियोन में खेले गए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन इस बार उन्होंने सीधा गोल्ड पर निशाना लगाया।
8 / 8
सरनोबत ने अपना पहला गोल्ड मेडल साल 2008 में पुणे में आयोजित कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड जीते थे।
टॅग्स :एशियन गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!