लाइव न्यूज़ :

बंगाल मिशन पर अमित शाह, मरनेवाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिले, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 16:45 IST

Open in App
1 / 8
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारी रोष को महसूस कर रहे हैं और इस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।
2 / 8
राज्य के दौरे पर आए शाह ने मुख्यमंत्री पर केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के रास्ते में रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया। क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ कल रात से मैं पश्चिम बंगाल में हूं और ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों की भारी नाराजगी महसूस कर सकता हूं। हमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में बदलाव लाने का पूरा भरोसा है।’’
3 / 8
उन्होंने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। हम पश्चिम बंगाल में अगली सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएंगे।’’ शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों और हत्याओं को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की।
4 / 8
प.बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार का दमन चक्र BJP कार्यकर्ताओं के ऊपर ममता सरकार ने चलाया है। मैं निश्चित रूप से देख रहा हूं कि ममता सरकार का मृत्युघंट बज चुका है। आने वाले दिनों में यहां BJP की दो-तिहाई बहुमत की सरकार बननी जा रही है।
5 / 8
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे की शुरुआत की।
6 / 8
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पिछले महीने न्यायिक हिरासत में मरनेवाले वाले भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से बुधवार रात मुलाकात की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के पताशपुर में मदन घोराई को अपहरण के मामले में 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था और 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
7 / 8
राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ शाह ने घोराई के परिवार से कोलकाता हवाई अड्डे पर मुलाकात की। भाजपा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने शिकायत की है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और दूसरी बार घोराई के पोस्टमार्टम की मांग करने के बाद राज्य सरकार परिवार के प्रति उदासीनता बरत रही है।
8 / 8
शाह ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ शहीद बूथ उपाध्यक्ष मदन घोराई के परिवार से कोलकाता में मुलाकात की। मैं इस बहादुर परिवार के सामने नतमस्तक हूं। पश्चिम बंगाल में दमन और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा हमेशा ऋणी रहेगी।’’ 
टॅग्स :वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो