राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 जेट से भरी उड़ान, पायलट की ड्रेस में आईं नजर, देखिए तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 9, 2023 10:42 AM2023-04-09T10:42:14+5:302023-04-09T10:44:48+5:30

Next

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। (फोटो: ट्विटर)

राष्ट्रपति ने इस दौरान लड़ाकू विमान के कप्तान की तरह ही ड्रेस पहनी हुई हैं। (फोटो: ट्विटर)

लड़ाकू विमान पर उड़ान भरने वाली द्रौपदी मुर्मू दूसरी महिला बन गई हैं। इससे पहले साल 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे एयरफोर्स बेस से फ्रंटलाइन सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी थी। (फोटो: ट्विटर)

राष्ट्रपति मुर्मू ने विमान के पायलट और अन्य अधिकारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। (फोटो: ट्विटर)

राष्ट्रपति 6 से 8 अप्रैल तक के लिए असम में अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं और तेजपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। (फोटो: ट्विटर)

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व (केएनपीटीआर) में गज उत्सव में भाग लिया, जिसमें प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 साल पूरे हुए। (फोटो: ट्विटर)