New Year 2024: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लेकर लोकसभा चुनाव, जानिए नए साल में होने वाली 6 प्रमुख घटनाएं

By रुस्तम राणा | Published: December 31, 2023 03:33 PM2023-12-31T15:33:37+5:302023-12-31T15:44:41+5:30

Next

Happy New Year 2024: नए साल का स्वागत बाहें खोल के कीजिए। आने वाला साल उम्मीदों की नई किरण के साथ आपके जीवन में प्रवेश करने वाला है। बता दें कि साल 2024 में देश-विदेश में कई बड़ी घटनाएं होंगी। यहां कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र हम आपके साथ कर रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-

1. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम- नए साल के पहले माह में अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 22 जनवरी को निश्चित किया गया है। हालांकि कार्यक्रम 15 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा, जो 22 जनवरी तक चलेगा।

2. लोकसभा चुनाव 2024: नए साल में लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई में होने की संभावना है। यह चुनाव भी दिलचस्प होने वाला है। जहां एनडीए गठबंधन पीएम मोदी का चेहरा बनाकर चुनावी रण में उतरेगा तो वहीं विपक्ष का इंडिया गठबंधन मोदी का मुकाबला करेगा।

3. विधानसभा चुनाव 2024- वहीं लोकसभा चुनाव के बाद सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। जिनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल है

4. गगनयान मिशन- इसरो साल 2024 में कई मिशन लॉन्च करेगा। जिसमें गगनयान मिशन के तहत ​देश का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, मंगलयान-2 शुक्रयान-1 शामिल है।

5. आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024: नए साल में क्रिकेट फैंस के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में होने वाला है, जिसमें पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, बांग्लादेश की मेजबानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन किया जाएगा।

6. पेरिस ओलंपिक 2024: पेरिस में ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया है।