मुबई आतंकी हमलाः 26/11 के 12 साल पूरे, शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि...

By शैलेश कुमार भक्त | Published: November 26, 2020 01:42 PM2020-11-26T13:42:15+5:302020-11-26T13:52:55+5:30

Next

हेमंत करकरे मुंबई एटीएस के प्रमुख थे, कामा हॉस्पिटल के बाहर मुठभेड़ में आतंकी अंधाधुंध गोलियां लगने से वह शहीद हो गए। मरणोपरांत उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

विजय सालस्कर को एनकाउंटर स्पेशालिस्ट कहा जाता था। मुठभेड़ के समय एटीएस चीफ हेमंत करकरे और अशोक काम्टे के साथ मौजूद थे। आतंकी कसाब और उसके साथी ने गोलियां बरसाई थीं। शहीद विजय को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन 26/11 हमले के दौरान मिशन ऑपरेशन ब्लैक टारनेडो का नेतृत्व कर रहे थे। ताज होटल के पास आतंकियों से लड़ाई में वह शहीद हो गए। मरणोपरांत साल 2009 में उनको अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

एसीपी अशोक काम्टे कामा हॉस्पिटल के बाहर आतंकी इस्माइल खान ने उन पर गोलियां चलाई और एक गोली उनके सिर में लग गई। घायल होने के बावजूद अशोक काम्टे ने दुश्मन को मार गिराया।

तुकाराम ओंबले ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए आतंकी अजमल कसाब को बिना किसी हथियार के सामना किया और उसे पकड़ लिया। कसाब ने उन पर अंधाधुंध फायरिग की और वह शहीद हो गए। मरणोपरांत तुकाराम ओंबले को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

26/11 मुंबई हमले के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि...