लाइव न्यूज़ :

कौन हैं मोहन यादव एमपी के होने वाले नए सीएम? जानिए उनके बारे में ये अहम 10 बातें

By रुस्तम राणा | Updated: December 11, 2023 17:50 IST

Open in App
1 / 10
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की छुट्टी हो गई है। मोहन यादव राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार को विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई गई।
2 / 10
मोहन यादव का राजनीतिक करियर 2013 में विधायक के रूप में उनके पहले चुनाव के साथ शुरू हुआ, और उसके बाद 2018 के चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया। जबकि 2023 में भी वह तीसरी वार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने।
3 / 10
2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में, मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 95,699 वोट मिले।
4 / 10
राजनीति में उनका कद तब ऊँचा हुआ जब उन्होंने 2 जुलाई, 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
5 / 10
वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी माने जाते हैं और क्षेत्र में पकड़ और सीनियर नेताओं से तालमेल होने के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
6 / 10
संघ में सक्रियता की वजह से मोहन यादव 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाई। 1998 में उन्हें पश्चिम रेलवेबोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य भी बने।
7 / 10
यादव 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे हैं।
8 / 10
25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे मोहन यादव कई सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। अपने राजनीतिक प्रयासों के अलावा, उन्हें एक व्यवसायी के रूप में भी जाना जाता है।
9 / 10
एमपी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने काफी संघर्ष के बाद राजनीति में मुकाम साहिल की है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव बीजेपी के स्थापित नेता हैं।
10 / 10
58 वर्षीय नेता को, जो कि ओबीसी चेहरा हैं, भाजपा ने 2024 के चुनाव के मद्देनजर इस पद के लिए चुना है। भाजपा लोकसभा चुनाव में भी इसे अपना हथियार बनाकर पेश कर सकती है।
टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप