लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे के साथ ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: November 28, 2019 13:11 IST

Open in App
1 / 8
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं।
2 / 8
दोनों दलों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को मिल सकता है।
3 / 8
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यहां दादर इलाके के शिवाजी पार्क में बृहस्पतिवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
4 / 8
राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उनकी पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस से एक-एक या दो-दो विधायक समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
5 / 8
राकांपा के एक सूत्र ने कहा, “भुजबल और पाटिल राकांपा से मंत्री हो सकते हैं। अजित दादा उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। लेकिन, वह आज संभवत: शपथ नहीं लेंगे।’’
6 / 8
कांग्रेस से एक सूत्र ने कहा, “थोराट भी आज शपथ ले सकते हैं।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस से दूसरे नेता हो सकते हैं।
7 / 8
सूत्र ने कहा, “लेकिन, इस पर फैसला कुछ घंटों में लिया जाएगा।”
8 / 8
विधानसभा अध्यक्ष के लिए अशोक चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम की चर्चा है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए ‘महा विकास अघाड़ी’ मोर्चे के तहत साथ आए थे।
टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?