लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Raigad Building Collapse: बचाया गया चार साल का बच्चा, राहत जारी, अभी भी कई फंसे, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2020 15:44 IST

Open in App
1 / 10
महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत ढहने की घटना में अब तक 5 की मौत हो गई है। NDRF ने साइट से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। अब तक 3 पुरुषों और 2 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं और 1 नर बच्चे को मलबे से निकाला गया है। बचाव अभियान जारी है।
2 / 10
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने के हादसे के एक दिन बाद भी बचावकर्मियों ने मलबे में जीवितों की तलाश जारी रखी, वहीं पुलिस ने कहा कि 19 लोग अब भी लापता हैं।
3 / 10
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और 19 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर गिरने से चोटिल हुए एक शख्स की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी।
4 / 10
NDRF अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि हमने एक शव निकाला है और एक बच्चे को सु​रक्षित बाहर निकाला है। 19 लोग अभी और मलबे में फंसे हो सकते हैं। यहां पर NDRF की 3 टीमें तैनात हैं।
5 / 10
पारस्कर ने कहा, ‘‘ यह व्यक्ति इस इमारत में नहीं रहता था, लेकिन जिस समय यह गिरी तब वहां पास से निकल रहा था और उसे पत्थर लगा। उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।’’
6 / 10
राज्य आपदा प्रबंधन इकाई के मंत्रालय राज्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि महाड तहसील के काजलपुरा में ‘तारक गार्डन’ इमारत सोमवार देर शाम करीब सात बजे ढह गयी।
7 / 10
अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब 40 फ्लैट थे। उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों को महाड के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जगह मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर काम कर रही है। 
8 / 10
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के गिरने की घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ा रही है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत गिरने और जीवन के नुकसान की खबर दुखद है। मेरी प्रार्थना एवं संवेदना हादसे के पीड़ितों के साथ है।’’ 
9 / 10
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक इमारत ढहने की घटना में जान-माल के नुकसान पर मंगलवार को दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत ढहने में लोगों की जान जाने से आहत हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’’
10 / 10
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक इमारत के ढहने से मलबे में फंसे लोगों के बचाव में सभी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘रायगढ़, महाराष्ट्र में एक इमारत का ढहना बहुत दुखद है। एनडीआरएफ महानिदेशक से सभी संभव सहायता प्रदान करने को कहा है। टीमें वहां पहुंच रही हैं और वे जल्द से जल्द बचाव कार्यों में सहायता करेंगी। सभी की सुरक्षा की कामना करते हैं।'
टॅग्स :मुंबईरायगढ़उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकाररामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीअमित शाहएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो