महाराष्ट्रः भारी बारिश के बाद रत्नागिरी के चिपलून में बाढ़ के हालात, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल

By अभिषेक पारीक | Published: July 22, 2021 05:25 PM2021-07-22T17:25:36+5:302021-07-22T17:44:49+5:30

Next

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित चिपलून शहर में बुधवार रात से लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इसके चलते शहर में रहने वाले हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंस गए हैं।

लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर जलस्तर आठ से दस फीट तक है। जिसके कारण पहली मंजिल तक पानी पहुंच रहा है।

यहां पर कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आई और इमारतों में पहली मंजिल तक पानी भर गया। साथ ही पानी के कारण अन्य शहरों से चिपलून का संपर्क कट गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली वशिष्ठी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

सोशल मीडिया पर चिपलून शहर के कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जिन्हें देखकर आप को बाढ़ के पानी और इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लग सकता है।

महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि रत्नागिरी में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है। जिसके बाद एनडीआरएफ की दो टीमों को मौके पर भेजा गया है।

कोस्ट गार्ड की बोट से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। सरकार ने विश्वास दिलाया है कि किसी भी तरह की मदद में कमी न हीं आने दी जाएगी।

भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यहां तक की कई बसें भी बारिश के पानी में डूबी दिखाई दी हैं।

इस पर मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोग और डरे हुए हैं। (सभी फोटोः ट्विटर)