मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण, ओबसी के 12, सवर्ण 7, एससी 5, एसटी वर्ग से बने 4 मंत्री

By रुस्तम राणा | Published: December 25, 2023 06:08 PM2023-12-25T18:08:33+5:302023-12-25T18:10:09+5:30

Next

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल गठन सोमवार को हुआ। मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस मंत्रिमंडल गठन में भाजपा ने जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा है।

इन 28 मंत्रियों में 7 सामान्य वर्ग से, 12 ओबीसी वर्ग से, पांच एससी वर्ग से 5 और 4 एसटी वर्ग से है। जबकि सीएम मोहन यादव खुद ओबीसी वर्ग, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पांच एससी वर्ग और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला सामान्य वर्ग से आते है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर, संपतिया उइके ने ली।

जबकि कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। वहीं नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।

मंत्रिमंडल के विस्तार में ऐसे छह मंत्री हैं जो कि पहलीबार विधायक बने हैं। इनमें प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, नरेंद्र पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह का नाम शामिल हैं।