लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में बर्फबारी का कहर, 2 जवान, 2 पोर्टर और 1 नागरिक समेत 5 लोगों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 8, 2019 07:41 IST

Open in App
1 / 5
कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी ने जबरदस्त कहर बरपाया है। नतीजतन पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेना के दो जवान तथा दो पोर्टर हैं जबकि एक आम नागरिक भी बर्फबारी के कहर से बच नहीं पाया। अधिकतर संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बहुत से गांवों में तबाही की खबरें हैं। कच्चे मकान भी गिरे हैं। एलओसी पर तारबंदी को भी जबरदस्त नुकसान हुआ है।
2 / 5
कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो पोटरों व दो जवानों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत उस समय हो गई जब चिनार का पेड़ टूटकर उस पर आ गिरा। सूत्रों के अनुसार पोर्टरों की मृत्यु कल देर रात उस समय हुइ जब कुपवाड़ा में नियंत्रण के पास बना सेना का कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया। वहां तैनात दो पोटर बर्फ में दब गए। ये दोनों पोटर स्थानीय बताए जा रहे हैं।
3 / 5
हंदवाड़ा में आज सुबह दो जवान भी उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब वे अपनी डयूटी दे रहे थे। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया परंतु जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों जवानों की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान गनर मण्यप्रदेश के रीवा के अखिलेश कुमार पटेल और देहरादून के रहने वाले राइफलमैन भीम बहादुर के तौर पर हुई है। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दोनों जवानों की शहादत को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है।
4 / 5
श्रीनगर हबाक इलाके में एक व्यक्ति की सुबह उस समय मौत हो गइ जब चिनार का पेड़ उस पर आ गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ सीधा उसके सिर पर आ गिरा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गइ। कस्बे में सुबह से ही बर्फबारी रही है। शहर की मुख्य सड़कों पर बर्फ इकट्ठा होने के कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया है। लोगों को इसके कारण काफी परेशानी हो रही है।
5 / 5
मैदानी इलाकों में हो रही बारिश व घाटी में जारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गइ है। जवाहर टनल के पार बर्फ के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गइ है। बारिश के कारण रामबल इलाके में भी भूस्खलन का डर बना हुआ है। ऐसे में एहतियात के तौर पर जम्मू से घाटी जाने वाले और वहां से इस ओर आने वाले वाहनों को उधमपुर में ही रोक दिया गया है।
टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?