लाइव न्यूज़ :

Jamia Protest: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के जामिया नगर में कैसे फैली हिंसा, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 12:48 IST

Open in App
1 / 9
नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जारी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन ने रविवार शाम हिंसक रूप ले लिया। विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ आगजनी की भी घटना हुई।
2 / 9
दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने चार बसों और दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान छह पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
3 / 9
रविवार को दक्षिण दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिल हुई।
4 / 9
पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई जिसके बाद उन्हें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
5 / 9
कई छात्रों को इसके बाद हिरासत में भी पुलिस ने लिया। हालांकि, पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए कम से कम 50 छात्रों को सोमवार तड़के रिहा कर दिया गया।
6 / 9
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 50 छात्रों में से 35 छात्रों को कालकाजी पुलिस थाने से और 15 छात्रों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने से रिहा किया गया।
7 / 9
सूत्रों के अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है और कई छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर छोड़ अब घर का रुख कर रही हैं। छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय परिसर में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
8 / 9
विश्वविद्यालय ने पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा शनिवार को कर दी थी। परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
9 / 9
इस मामले में कई छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर कठोर रुख अपनाने का आरोप लगाया है। रविवार रात में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी जामिया के छात्रों पर हुए हमले का विरोध करते हुए पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीदिल्ली पुलिसजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो