लाइव न्यूज़ :

24 घंटे में भारत में कोरोना के 50,407 नए मामले आए सामने, 804 लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: February 12, 2022 12:38 IST

Open in App
1 / 6
भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के 50,407 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,25,86,544 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,10,443 रह गई है।
2 / 6
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 804 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,07,981 हो गई। देश में पिछले छह दिन से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है।
3 / 6
देश में अभी 6,10,443 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.43 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 87,359 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.07 प्रतिशत दर्ज की गई।
4 / 6
देश में अभी तक कुल 4,14,68,120 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 172.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
5 / 6
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 804 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 492 और महाराष्ट्र में 63 मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण से कुल 5,07,981 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,43,355, केरल में 61,626, कर्नाटक में 39,575, तमिलनाडु में 37,887, दिल्ली में 26,047, उत्तर प्रदेश में 23,382 और पश्चिम बंगाल में 20,965 लोगों की मौत हुई।
6 / 6
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष