Independence Day 2023: नर्मदा नदी की तेज लहरों में निकली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम् का नारा लगाया, देखें तस्वीरें

By संजय परोहा | Published: August 14, 2023 07:03 PM2023-08-14T19:03:53+5:302023-08-14T19:06:55+5:30

Next

नर्मदा की तेज लहरों में निकली तिरंगा यात्रा जबलपुर तेज लहरों को देखकर लोग जहां इसके किनारे पर खड़े होने का साहस नहीं दिखा पाते हैं, वहीं अखंड भारत संकल्प के साथ हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए तेज बहाव में कूद गए।

ऐसे एक दो नहीं बल्कि बहुत से लोग थे जो तिरंगा लेकर नर्मदा में उतरे थे। ये मौका सोमवार 14 अगस्त को पिछले 15 सालों से आयोजित होने वाली अखंड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा का। ये यात्रा अशोक ग्रोवर व उनके साथियों द्वारा निकाली यह यात्रा जिलहरी घाट ग्वारीघाट से तिलवाराघाट तक करीब 10 किलोमीटर लंबी होती है।

इस बार तिरंगा यात्रा में  तैराक जिनमें छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।

यात्रा का उद्देश्य मां नर्मदा के सानिध्य में देश की सीमा पर खड़े सैनिकों का हौसला नारों के साथ बढ़ाना, देश की नदियों और पर्यावरण के संरक्षण के संदेश देना है।

साथ ही देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सीमाओं कीअखंडता का भाव जागृत करना है।

यात्रा पिछले 15 वर्षों से 14 अगस्त की सुबह आयोजित की जा रही है। कोरोना काल में सांकेतिक रूप से इसका आयोजन हुआ था। यात्रा में पूर्व निगमायुक्त वेदप्रकाश विधायक विनय सक्सेना महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। (सभी फोटो- लोकमत)