लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में Covid-19 के मामले पहुंचे 1607, दो लोगों की संक्रमण से मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: April 30, 2022 13:34 IST

Open in App
1 / 6
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत के साथ 1,607 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान दिल्ली में संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये आंकड़े शुक्रवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के संदर्भ में हैं जो शनिवार सुबह अधिकारियों द्वारा जारी किया गया।
2 / 6
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन आए नए मामलों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,81,555 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,174 हो गई है।
3 / 6
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 4.62 प्रतिशत संक्रमण दर के कोरोना वायरस संक्रमण के 1,490 मामले सामने आए थे, इस दौरान दो और मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुल 30,459 नमूनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच की गई थी।
4 / 6
गौरतलब है कि इस साल 13 जनवरी को महामारी की तीसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक कोविड-19 के मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी।
5 / 6
दिल्ली में 14 जनवरी को 30.6 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई थी, जो महामारी की तीसरी लहर के दौरान सर्वाधिक थी, जो काफी हद तक कोरोना वायरस के अत्यधिक पारगम्य ओमीक्रोन संस्करण के कारण थी। बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार को गृह पृथक्कवास में रह रहे मरीजों की संख्या 3,863 थी।
6 / 6
दिल्ली के अस्पतालों में कोविड​​​​-19 रोगियों के लिए 9,581 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 148 (1.54 प्रतिशत) पर फिलहाल मरीजों का इलाज चल रहा है।
टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस