दिल्ली विधानसभा के नीचे सुरंग, लाल किले से जुड़ा है हिस्सा, जानिए इसके बारे में, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 3, 2021 04:11 PM2021-09-03T16:11:46+5:302021-09-03T16:17:45+5:30

Next

दिल्ली विधानसभा में एक रहस्यमयी सुरंग का पता चला है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्थानांतरित करने के लिए सुरंग का इस्तेमाल करते थे।

राम निवास गोयल ने कहा, "जब मैं 1993 में विधायक बना, तो यहां मौजूद एक सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी, जो लाल किले तक जाती है और मैंने इसके इतिहास की खोज करने की कोशिश की। लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं थी।"

अब हमें सुरंग का प्रवेश द्वार मिल गया है, लेकिन हम इसे आगे नहीं खोद रहे हैं, क्योंकि मेट्रो परियोजनाओं और सीवर प्रतिष्ठानों के कारण सुरंग के सभी रास्ते नष्ट हो गए हैं।

गोयल ने आगे बताया कि दिल्ली विधानसभा, जिसे 1912 में भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने के बाद केंद्रीय विधान सभा के रूप में इस्तेमाल किया गया था। 1926 में इसे कोर्ट में तब्दील कर दिया गया और इस सुरंग के जरिए अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों को कोर्ट तक लेकर आते थे।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अंग्रेजों ने इस सुरंग का इस्तेमाल स्वतंत्रता सेनानियों को अदालत में ले जाने के लिए किया था। "हम सभी यहां फांसी के कमरे की मौजूदगी के बारे में जानते थे लेकिन इसे कभी नहीं खोला।

अब आजादी का 75वां साल था और मैंने उस कमरे का निरीक्षण करने का फैसला किया। हम उस कमरे को स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में एक मंदिर में बदलने का इरादा हैं।

देश की आजादी के साथ दिल्ली विधानसभा के जुड़ाव के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए संभवत: अगले स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक पर्यटकों के लिए फांसी कक्ष खोल दिया जाएगा और परियोजना पर काम शुरू हो चुका है।

गोयल ने कहा, "स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में इस जगह का बहुत समृद्ध इतिहास है। हम इसे इस तरह से पुनर्निर्मित करने का इरादा रखते हैं कि पर्यटक और आगंतुक हमारे इतिहास का प्रतिबिंब प्राप्त कर सकें।" (फोटो एएनआई)