लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 5 मार्केट में होंगी वर्ल्ड स्टैंडर्ड सुविधाएं, जानें इसकी खासियत, क्या होंगे फायदे

By संदीप दाहिमा | Updated: June 13, 2022 20:31 IST

Open in App
1 / 6
व्यापारी संगठनों ने दिल्ली सरकार के पांच बाजारों के पुनर्विकास के फैसले का स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि यह उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी और इससे उन्हें अपना कारोबार सुधारने में मदद मिलेगी।
2 / 6
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर, सरोजनी नगर और कीर्ति नगर जैसे बाजारों का पुनर्विकास करेगी और इन्हें ‘विश्वस्तरीय’ बनाएगी। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि इन बाजारों का सौंदर्यीकरण जल्द शुरू होगा। इसका लाभ उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को मिलेगा।
3 / 6
सरोजनी नगर मार्केट के एक प्रतिनिधि ने कहा कि इस बाजार का काफी समय से पुनर्विकास किए जाने की जरूरत थी। पिछले कई साल से यहां कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। सरोजनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा, ‘‘हम दिल्ली सरकार के आभारी हैं।
4 / 6
हमारे बाजार में मरम्मत की काफी समय से जरूरत है। टाइलें टूटी हुई हैं, बिजली की फिटिंग की हालत काफी खराब है।’’ उन्होंने कहा कि हमारा बाजार कपड़ों का बड़ा केंद्र है। दिल्ली के लोग और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।
5 / 6
कमला नगर मार्केट एसोसिएशन ने भी उम्मीद जताई कि पुनर्विकास या सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा। एसोसिएशन ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जबकि किसी सरकार ने व्यापारियों की इस मांग के बारे में सोचा है। कमला मार्केट पुराना बाजार है और इसमें 1950 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। हमें उम्मीद है कि जल्द यह विदेशी बाजारों की तरह दिखाई देगा।''
6 / 6
दिल्ली सरकार की परियोजना के तहत इन बाजारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और बुनियादी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। लाजपत नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव अश्विनी मारवाह ने कहा कि सौंदर्यीकरण से बाजार की स्थिति में सुधार होगा। इस बीच, केमिकल मर्चेंट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील गोयल ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
टॅग्स :दिल्ली सरकारLajpat NagarSarojini Nagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप