लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Election Result 2020: इन टॉप 10 सीटों पर होंगी सबकी नजरें, केजरीवाल, सिसोदिया, अलका लाम्बा समेत ये दिग्गज प्रत्याशी मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 07:32 IST

Open in App
1 / 10
दिल्ली विधानसभा की बाबरपुर सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां आम आदमी पार्टी से गोपाल राय चुनावी मैदान में हैं जो केजरीवाल सरकार में रोजगार, विकास, श्रम, सामान्य प्रशासन और सिंचाई मंत्री हैं। बीजेपी ने एक बार फिर नरेश गौड़ को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस से अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन चुनावी मैदान में हैं।
2 / 10
On दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे पर सबकी नजर रहेगी। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है।
3 / 10
दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र भी है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) की वर्तमान विधायक राखी बिड़लान एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने करम सिंह कर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया पर दांव आजमाया है।
4 / 10
दिल्ली विधानसभा की हॉट सीट बनी मॉडल टाउन में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा लगातार दो बार से विधायक आप नेता अखिलेश पति त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने आकांक्षा ओला को टिकट दिया है।
5 / 10
नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी से कैलाश गहलोत, कांग्रेस से साहब सिंह (कांग्रेस) और अजीत सिंह खरखरी चुनावी मैदााम में हैं।
6 / 10
नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप से अरविंद केजरीवाल बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस से रोमेश सभरवाल हैं।
7 / 10
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के नेता व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी से रवि नेगी और कांग्रेस से लक्ष्मण रावत चुनाव लड़ रहे हैं। नतीजों के पहले रुझान आने शुरू हो चुके हैं।
8 / 10
सीमापुरी विधानसभा सीट पर केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार मैदान में हैं। गौतम के सामने कांग्रेस के वीर सिंह धींगान और भाजपा के सहयोगी लोजपा प्रत्याशी संत लाल हैं।
9 / 10
हाई प्रोफाइल शाहदरा विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस सीट से रामनिवास गोयल को मैदान में उतारा। वह मौजूदा समय में इस सीट से विधायक भी हैं और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं।
10 / 10
शकूरपुर बस्ती विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) से सत्येंद्र जैन की जीत तय लग रही है। वहीं बीजेपी ने डॉ. एससी वत्स को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से देवराज अरोड़ा सीट के लिए लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। सत्येंद्र जैन को साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत जरूर मिली थी, लेकिन बीजेपी और आप के वोटों में ज्यादा अंतर नहीं था।
टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट